मसूरी, पहाड़ न्यूज़ टीम
भटटा फाल देखने गए दो पर्यटक सेल्फी लेते समय झरने में गिर गए, जिसे स्थानीय लोगों व अन्य उपस्थित पर्यटकों ने निकाला और घायलों को 108 के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया. जब दो पर्यटक भटटा फाल देखने गए तो वे फॉल के उपर लगी लोहे के पाइपों की रेलिंग से फॉल का आनंद ले रहे थे , तभी उन्होंने सेल्फी लेने का मन बनाया और सेल्फी लेते समय उन्हें पीछे की ओर धक्का लगा जिससे रेलिंग टूट गई। और तीनों लगभग 40 फीट नीचे झरने में गिर गया। उसके गिरते ही वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और उसे स्थानीय लोगों ने अन्य लोगों की मदद से झरने के नीचे से निकाला, अच्छा हुआ कि वह सीधे पानी में गिर गया जिससे उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई। 108 के जरिए लोगों ने दोनों को अस्पताल ले गए, बता दें कि अगर ये पहाड़ी से टकराते तो बड़ा हादसा हो सकता था.

