मसूरी , पहाड़ न्यूज टीम
पहाड़ों की रानी मसूरी के पास कैंपटी फॉल पेट्रोल पंप के स्टोर रूम में आग लग गई. आग से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की सूचना पर कैंपटी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पेट्रोल पंप पर काम कर रहे कर्मियों को रेस्क्यू किया . वहीं, काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप के स्टोर रूम में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। फायर सर्विस मसूरी से फायर टेंडर बुलाया गया, जिसकी मदद से आग पर काबू पाया जा सका। घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि दुकान में रखा सामान जल कर राख हो गया।
आग की सूचना पर कैंपटी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पेट्रोल पंप पर काम कर रहे कर्मियों को रेस्क्यू किया . वहीं, काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पेट्रोल पंप के स्टोर रूम में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। फायर सर्विस मसूरी से फायर टेंडर बुलाया गया, जिसकी मदद से आग पर काबू पाया जा सका। घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि दुकान में रखा सामान जल कर राख हो गया।

