देहरादून , पहाड़ न्यूज़ टीम
उत्तराखंड के रणवीर सिंह चौहान का एक गाना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें वह हिमाचली गाना ‘माय नी मेरिये…चंबा कितनी दूर..’ गाते नजर आ रहे हैं। जिसे लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं. ऐसा नहीं है कि रणवीर सिंह को पहली बार गाते हुए देखा गया है, इससे पहले भी वह कई गाने गा चुके हैं। उन्होंने महाकुंभ के एंथम सॉन्ग में अपनी सुरीली आवाज दी है.
बता दें कि आईएएस रणवीर सिंह चौहान 2009 बैच के अधिकारी हैं। वह देहरादून जिले के जौनसार-बावर आदिवासी क्षेत्र के रहने वाले हैं। फिलहाल रणवीर सिंह चौहान सूचना विभाग में महानिदेशक के पद पर तैनात हैं। इसके साथ ही उनके पास एमडी ट्रांसपोर्ट की जिम्मेदारी भी है। इससे पहले रणवीर सिंह चौहान एमडीडीए के वीसी रह चुके हैं। वहीं, चंपावत समेत कई जिलों के जिलाधिकारी भी रहे हैं. रणवीर सिंह चौहान सोशल मीडिया सनसनी के तौर पर भी जाने जाते हैं।
IAS रणवीर सिंह चौहान कविताओं और शायरी में हाथ आजमाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह चौहान का एक गाना चर्चा में है। जिसमें उनकी सुरीली आवाज लोगों के दिलों में जगह बना रही है. इस गाने के बोल इस प्रकार हैं ‘माय नी मेरिये..शिमले दी राहें..चंबा कितनी दूर..शिमले नी बसना कसौली नी बसना…चंबे जाना जुरुर…” इसे भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं. . रणबीर सिंह चौहान के फेसबुक पेज पर आपको गुलजार साहब से लेकर मिर्जा गालिब तक के शेर और उनकी ही आवाज में बॉलीवुड के कई गाने सुनने को मिल जाएंगे.

