केंम्पटी , पहाड़ न्यूज टीम
टिहरी जनपद के विकासखंड जौनपुर ने उप निर्वाचन 2022 में सदस्य ,ग्राम पंचायत प्रधान एवं सदस्य क्षेत्र पंचायत कमश सदस्य एक तो 107 ,प्रधान 4 एव क्षेत्र पंचायत सदस्य का एक पद खाली था जिसमे नामांकन पत्र जांच के बाद वार्ड सदस्यों के 107 रिक्त पदों में केवल 16 पदों में ही नामांकन व जाच में स्वीकृत हुए । प्रधान पद हेतु काण्डाजाख ग्राम पंचायत से एक ही नामांकन होने पर देवेंद्र सिंह पुत्र ह्रदय चन्द सिंह तथा ग्राम पंचायत टटोर से प्रताप सिंह पुत्र पंचू निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. ग्राम पंचायत नवाडीधार एव ग्राम पंचायत मरोड़ सभी प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए. जिसमें उक्त ग्राम पंचायतों में मतदान किया जाएगा। सदस्य क्षेत्र पंचायत वार्ड 32 भटवाडी मैं अप निर्वाचन 2022 में केवल एक ही नामांकन सोनम बिष्ट पुत्री यशपाल सिंह बिष्ट ग्राम श्रीकोर्ट द्वारा भरा गया जांचोपरांत विधि मान्य उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। वही जौनपुर ब्लॉक के एडीओ पंचायत आरएम नीराला ने बताया कि जौनपुर ब्लॉक में 107 वार्ड मेंबर, 4 ग्राम प्रधान, वह 1 क्षेत्र पंचायत सदस्य का पद खाली थे ।
जिसमें ग्राम पंचायत टटोर व ग्राम पंचायत काण्डाजाख ग्राम प्रधान निर्विरोध चुने गए . वही सदस्य क्षेत्र पंचायत वार्ड 32 भटवाड़ी में भी सोनम बिष्ट को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।

