टिहरी , पहाड़ न्यूज टीम

सेना भर्ती की अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे युवकों से पुलिस ने संयम बरतने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि अराजक तत्वों के प्रभाव में कोई भी युवा हिंसक आंदोलन में शामिल न हो. किसी भी प्रकार के संवैधानिक विरोध के लिए पुलिस की अनुमति आवश्यक होगी।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि सेना भर्ती की अग्निपथ योजना की सही जानकारी के बिना कई युवा सोशल मीडिया के जरिए भ्रामक सूचनाओं का आदान-प्रदान कर रहे हैं. एसएसपी ने सभी थानााध्यक्षों को अराजक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति इस तरह की गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. एसएसपी ने सभी एसएचओ को अन्य राज्यों में हो रही प्रतिक्रिया पर पैनी नजर रखने, योजना का विरोध करने वाले छात्र समूहों और कोचिंग संस्थानों के साथ समन्वय स्थापित करने और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए.