खबर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से है जहाँ वन विभाग के थानों रेंजर नत्थी लाल डोभाल के नेतृत्व में वन कर्मियों एवं मातृभूमि सेवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने वन क्षेत्र में मुख्य सड़क के दोनों ओर राहगीरों द्वारा डाली गई गंदगी को साफ कर स्वच्छता अभियान चलाया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही लोगों से अपील भी की गई की वन क्षेत्र को साफ रखने में अपना सहयोग दें। अधिक जानकरी देते हुए क्षेत्राधिकारी नत्थी लाल डोभाल ने कहा कि जिस तरह से हम अपना घर स्वच्छ रखते हैं उसी प्रकार हमे अपने जंगलों को भी स्वच्छ रखना होगा इसी से पर्यावरण शुद्ध होगा। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की मुहिम को भी हम और मजबूत कर पाएंगे ।