मसूरी, पहाड़ न्यूज टीम
पर्यटन नगरी में सप्ताहांत में भी लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। मसूरी आने वाले पर्यटकों को मसूरी पहुंचने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा । लाइब्रेरी से किंक्रेग मार्ग से दो किमी लम्बा जाम लगा हुआ था।
पर्यटन नगरी मसूरी में अब तक लोगों को जाम के संकट से मुक्ति नहीं मिली है. लाइब्रेरी से किंक्रेग मार्ग से दो किमी लम्बा जाम रविवार को था। वहीं लाइब्रेरी से अकादमी मार्ग, मालरोड, लंढौर मार्ग, शहीद भगत सिंह चौक तक दिन भर जाम लगा रहा।
जाम की वजह से पर्यटकों को मसूरी पहुंचने में तीन से चार घंटे लग जाते , वहीं माल रोड पर लाइब्रेरी से हावर्ड होटल तक कारों की कतार लगी रही और लोगों को कुलड़ी से गांधी चौक तक का सफर तय करने में एक घंटे से ज्यादा का समय लग जाता . जाम की वजह से पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है, वहीं जाम के कारण स्थानीय लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

