विकासनगर, पहाड़ न्यूज टीम
देश को आजाद हुए 75 साल हो गए है लेकिन अब तक यहाँ सड़क नहीं बनी है। जिससे कई बार लोगो को बहुत दुःख होता है। देहरादून से, मात्र 40 किलोमीटर दूर खत बीनहार में श्रीभद्राज देवता मन्दिर सत्यथात और ग्राम सभा मटोगी तक जाने वाला रास्ता ख़राब होने से ग्रामीण व श्रद्धालु बहुत परेशान है। रोज सैकड़ों श्रद्धालु इस रास्ते से श्री भद्राज देवता महाराज जी के दर्शन के लिए आते हैं जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले मोटसाइकिल सवार एक युवा इस जगह मलवे के चपेट में आ गया था और 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा लेकिन उपर वाले की रहमत रही की युवक बाल बाल बच गया, और आज ये तस्वीर देखी तो बड़ा ही दुख हुआ, की लोग कैसे अपनी जान जोखिम में डाल कर यात्रा कर रहे हैं, लेकिन , यहां 75 साल से हर पार्टी की सरकार आयी, और चली गई लेकिन, अपनी विधानसभा का एक मात्र पहाड़ी क्षेत्र की लांघा से मातोगी तक इस मात्र16 मीटर रोड पर किसी ने भी ध्यान नहीं दिया, अब इस स्थिती का जिम्मेदार किसको माने सरकार की या आम जनता की , आप सभी लोग अपना सुझाव दे सकते हैं,

जो भी लोग श्री भद्राज़ देवता जी के दर्शन करने के लिए जाना चाहते हैं, उन से मेरा विन्रम निवेदन है कि अभी फिलहाल कुछ दिन लांघा से होते हुवे मटोगी मार्ग पर, ग्राम पास्ता से आगे वाहन या बिना वाहन कैसे भी सफ़र ना करें, ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो पाए।

