मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर माननीय मुख्यमंत्री से नगर पालिका पारिषद अधिशासी अधिकारी तिवारी की शिकायत दर्ज कराई है

मसूरी , , पहाड़ न्यूज टीम

मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर माननीय मुख्यमंत्री से नगर पालिका पारिषद अधिशासी अधिकारी तिवारी की शिकायत दर्ज कराई है और ये इसकी शिकायत संख्या 340362 है। मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने मसूरी नगर पालिका पारिषद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि नगरपालिका द्वारा कराए जा रहे कार्यों में भ्रष्टाचार हो रहा है, जिसमें पूरे नगर पालिका की मिलीभगत है।

बताते हैं कि भ्र्ष्टाचार का बोलबाला कायम करने वाले मसूरी नगर पालिका पारिषद अधिशासी अधिकारी तिवारी तैनाती के समय से विवादों में घिरे रहे। कई बार उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगे है ।

नगर पालिका पारिषद द्वारा जिन दुकानदारों और व्यापरियों की कई सालों से रसीद काटी जा रहीं है तो उनको अतिक्रमण की श्रेणी में नहीं लेना चाहिये और इनकी विधिक राय नगर पालिका के अधिवक्ता से लेनी चाहिये।

अगर नगर पालिका द्वारा दुकानदारों या व्यापरियों की ही रसीद काटी गई है ऐसे में सभी दुकानदार और व्यापारी नगर पालिका द्वारा अधिकृत माने गये हैं

ये दुकानदार और व्यापारी टैक्स भी नगर निगम को देते है। तो नगर निगम को उनको अतिक्रमण की श्रेणी में नहीं लेना चाहिये।

क्या नगर पालिका पारिषद द्वारा पारित आदेश और बोर्ड कार्यवाही की कोई अहमियत नहीं?

जो नगर पालिका पारिषद द्वारा पारित आदेश हुआ उस पर उन्होने काम किया , इन्हें ये नहीं देखना है ये काम कब से शुरू हुआ। इसका रिजल्ट क्या होगा।

अगर ऐसा ही रहा तो मसूरी झील ,भट्टा फाल ,कंपनी गार्डन ,जीरो पॉइंट ,बस अड्डा , भोटिया मार्केट आदि सभी नगर पालिका के किरायेदार अनाधिकृत हैं और अतिक्रमणकारियों में हैं