मसूरी : रविवार को गढ़वाल सभा मसूरी की बैठक होटल शिलटन में हुई. बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने की। बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय कि-

सभा का एक प्रतिनिधिमंडल क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से दिनांक 08-08-2022 को मसूरी पहुंचने पर उनसे मुलाकात कर गढ़वाल सभा भवन के निर्माण से संबंधित मुद्दों का समाधान करेगा, जिसमें निर्माणाधीन भवन के संबंध में आ रही बाधाओं को दूर करवाने हेतु उनके स्तर पर आवश्यक कार्यवाही करने का अनुरोध करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, भगवान सिंह धनाई, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओ पी उनियाल, भगवती सकलानी, रजनी पँवार, सुनीता राणावत और शशि रावत शामिल होंगे.
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभा के अध्यक्ष की मृत्यु और महासचिव के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए, सभा की नई कार्यकारिणी के गठन तक भगवान सिंह धनाई को कार्यवाहक अध्यक्ष और गणेश कोठारी को नए गठन तक महासचिव के रूप में कार्यभार संभालना होगा।
बैठक के अंत में होटल शिलटन के महाप्रबंधक राकेश भदूला को उनके विशेष सहयोग के लिए धन्यवाद दिया गया.
बैठक में निम्नलिखित लोग शामिल हुए- पूर्व विधायक पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओ पी उनियाल, राकेश भदूला, अजय भण्डारी, सुनील पँवार, आनंद पँवार, गिरीश ढ़ोंडियाल, वरुण राणावत,रमेश भण्डारी, सुरेन्द्र डँगवाल, बलदेव सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह रावत, गुलाब कैंतुरा, नरेंद्र बिष्ट,पूरन जुयाल,चंद्र प्रकाश गोदियाल,प्रेम सिंह रावत, चिरंजी लाल जोशी,बैसाख सिंह रावत,चतर सिंह रावत,भगवती सकलानी,विजय नेगी, सूर्य मणि झलड़ियाल, राजेन्द्र सिंह नेगी आदि उपस्थित थे।

