मसूरी : भाजपा महिला मोर्चा ने खादी एवं हथकरघा दिवस पर हस्तशिल्प के क्षेत्र में कार्यरत लोकल फाॅर वोकल को को बढ़ावा देने वाली आठ महिलाओं को सम्मानित किया है.
लोकल फाॅर वोकल के तहत एक्टिव मीडिया प्रेस क्लब सभागार में भाजपा महिला मोर्चा, हस्तशिल्प के क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं में अर्चिता जोशी, अनीता धनाई, सुषमा कोर्निलियस, पूनम, राजेश्वरी नेगी, राजेश्वरी भटट, संध्या भटट, ममता बलूनी को अंग वस्त्र व ऐपण भेंट कर सम्मानित किया गया ।
महिला मोर्चा की अध्यक्ष पुष्पा पडियार ने कहा कि मसूरी में हस्तशिल्प को बढ़ावा देने की जरूरत है, जिसके लिए महिला मोर्चा लगातार प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की कई संभावनाएं हैं, जिसमें महिलाएं अपने हस्तशिल्प से आत्मनिर्भर बन सकती हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय और महिलाओं के लिए वोकल फाॅर लोकल के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के प्रयास किये जायेंगे.
इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव सपना शर्मा, राधा आनंद, पुष्पा पुंडीर, कमला थपलियाल सहित महिला मोर्चा की अन्य सदस्य मौजूद रहीं.

