हल्द्वानी : पहले से घाटे में चल रहे उत्तराखंड परिवहन निगम को एक बार फिर झटका लगा है. हल्द्वानी संभाग के पांच डिपो ने पिछले 7 माह से अपनी बसों पर बढ़ा हुआ टैक्स आरटीओ में जमा नहीं कराया है. ऐसे में अब परिवहन विभाग ने टैक्स जमा करने के लिए परिवहन निगम को आरटीओ जारी नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि बढ़ा हुआ टैक्स तत्काल जमा कराया जा सके.

हल्द्वानी के आरटीओ संदीप सैनी ने बताया कि हल्द्वानी संभाग के विभिन्न 5 रोडवेज डिपो में लगभग 390 रोडवेज बसें चलती हैं, जो विभिन्न आरटीओ कार्यालयों में पंजीकृत हैं. नए अधिनियम के तहत नवंबर 2021 से उत्तर प्रदेश के रोडवेज की बसों के लिए कर में वृद्धि की गई है।
उन्होंने कहा कि पूर्व में रोडवेज बसों के लिए प्रति किलोमीटर यात्री कर वसूला जाता था, लेकिन नए अधिनियम के तहत अब मैदानी इलाकों में 400 रुपये प्रति सीट और पहाड़ी इलाकों में 200 रुपये प्रति सीट के हिसाब से टैक्स देना होता है, जिसे नवंबर 2021 से बढ़ा दिया गया । लेकिन बढ़ा हुआ टैक्स रोडवेज द्वारा पिछले 7 महीने से जमा नहीं किया गया है, जिस पर 50 लाख रुपये से अधिक का बकाया है. ऐसे में अब बकाया की वसूली के लिए परिवहन विभाग ने रोडवेज आरएम व रोडवेज डिपो अधिकारी को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
उन्होंने कहा कि हल्द्वानी डिपो की 164, टनकपुर डिपो की 140, रुद्रपुर डिपो की 30, काशीपुर डिपो की 20 और रामनगर डिपो की 14 बसें विभिन्न आरटीओ कार्यालयों में पंजीकृत हैं. आरटीओ संदीप वर्मा ने कहा है कि रोडवेज आरएम व रोडवेज डिपो के अधिकारियों को नोटिस जारी कर बकाया राशि तत्काल जमा कराने के निर्देश दिए जा रहे हैं. बकाया राशि जमा नहीं होने पर परिवहन विभाग की बसों को जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

