डोईवाला : राजधानी देहरादून के डोईवाला तहसील क्षेत्र के पाली रखवाल गांव में बीते दिन हुई बारिश ने काफी तबाही मचायी. पहाड़ों को काटकर की गई प्लाटिंग का मलबा कई घरों में घुस गया। ऐसे में वहां कई घर खतरे में आ गए। जिसके बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लेखपाल सतीश जोशी ने तीन लोगों के खिलाफ रानीपोखरी थाने में शिकायत दी है.
ग्रामीणों का आरोप है कि भू-माफियाओं ने अपने फायदे के लिए बड़ी-बड़ी मशीनों से पहाड़ काट कर प्लाटिंग की है. इसका खामियाजा अब ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। पहाड़ कटने से कई गांव खतरे में पड़ गए हैं। पानी के साथ पहाड़ का मलबा घरों में घुस रहा है। पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।
लेखपाल सतीश जोशी ने बताया कि उन्होंने मौके का मुआयना किया. लेखपाल ने तीन लोगों के खिलाफ रानीपोखरी थाने में आपदा एक्ट में शिकायत दी है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

