पटना: बिहार में जेडीयू और बीजेपी का गठबंधन टूट गया है. उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर एनडीए गठबंधन टूटने पर मुहर लगा दी है. बता दें कि यह फैसला जेडीयू विधायक दल की बैठक में लिया गया. राजभवन के बाहर जदयू कार्यकर्ता लगातार उत्साह में नीतीश कुमार के समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं. इसे देखते हुए राजभवन की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सूत्रों की माने तो बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण कल होगा. आज नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलेंगे और विधायकों को समर्थन पत्र देंगे. वहीं महागठबंधन की बैठक में नीतीश कुमार को समर्थन देने का फैसला किया गया है. कांग्रेस और माले ने अपना अपना समर्थन पत्र सौंपे हैं। नीतीश कुमार सीएम बने रहेंगे जबकि तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम बने रहेंगे।

2013 से कर रही है बीजेपी धोखा- नीतीश : बीजेपी से गठबंधन तोड़ने के फैसले के बाद जेडीयू बीजेपी पर हमलावर हो गया है. जेडीयू विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बीजेपी 2013 से धोखा दे रही है. इतना ही नहीं बीजेपी ने जेडीयू को खत्म करने की साजिश रची. साथ ही बीजेपी ने जेडीयू को खत्म करने की साजिश रची . नीतीश ने कहा कि आरसीपी सिंह के जरिए जेडीयू को कमजोर करने की कोशिश की गई. केंद्र सरकार में बिना पूछे ही आरसीपी सिंह को मंत्री बना दिया गया। बीजेपी लगातार जेडीयू को कमजोर कर रही थी.

बिहार में नए गठबंधन में नई सरकार का फैसला: तमाम हंगामे के बीच उपेन्द्र कुशवाहा ने ट्वीट कर साफ कर दिया है कि बिहार में नए गठबंधन के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है. सीएम नीतीश को शुभकामनाएं और बधाई देते हुए उन्होंने लिखा है कि- ‘नए रूप में नए गठबंधन के नेतृत्व की जवाबदेही तय करने के लिए नीतीश कुमार जी को बधाई. नीतीश जी, आगे बढ़ो। देश आपका इंतजार कर रहा है।