देहारदून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी से लौटते वक्त कैनाल रोड़ पहुंचकर बरसात के पानी से मकानों को हुई क्षति का स्थलीय निरीक्षण किया। और मंत्री गणेश जोशी ने भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए भी अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र का पूरी तरह से निरीक्षण किया जाए और भविष्य के जोखिमों से बचने के लिए जरूरी कदम उठाया जाएं। साथ ही मंत्री जोशी ने प्रभावित लोगों को हर संभव मदद का भरोसा दिया।और सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
देहारदून : बिलासपुर काण्डली में शहीद राजू गुरुंग द्वार का उद्घाटन सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया
देहरादून के मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बिलासपुर काण्डली गांव शुक्रवार को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी पहुंचे थे . शहीद राजू गुरुंग को उनकी 26वीं पुण्यतिथि पर कैबिनेट मंत्री गणेश ने श्रद्धांजलि दी और शहीद द्वार का विधिवत उद्घाटन किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शहीद लांस नायक राजू गुरुंग को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और कहा कि उत्तराखंड राज्य वीरों और देशभक्तों की भूमि है। प्रथम विश्व युद्ध से लेकर आज तक राज्य के हजारों रणबांकुरों ने भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। मंत्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय स्मारक बनाया गया है. इसी तर्ज पर देहरादून में राज्य के पांचवें धाम के रूप में सैनिक धाम का निर्माण किया जा रहा है। राज्य सरकार हमेशा शहीदों के सम्मान और उनके परिवारों के साथ खड़ी रही है।

