नई दिल्ली : रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 76वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी. पिछले महीने द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनी गई थीं। उनके संबोधन का प्रसारण शाम 7 बजे से ऑल इंडिया रेडियो (AIR) के सभी राष्ट्रीय नेटवर्क पर किया जाएगा। दूरदर्शन के सभी चैनल पर हिंदी में और फिर अंग्रेजी में प्रसारित किए जाएंगे।

बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति के अभिभाषण का प्रसारण आकाशवाणी के सभी राष्ट्रीय नेटवर्कों और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर शाम सात बजे से होगा। इसका प्रसारण पहले हिंदी और फिर अंग्रेजी में किया जाएगा। बयान में कहा गया है, “दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद, इसका क्षेत्रीय चैनलों द्वारा संबंधित क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारण किया जाएगा।” ऑल इंडिया रेडियो इसे क्षेत्रीय भाषा में अपने संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्क पर रात 9.30 बजे प्रसारित करेगा।

25 जुलाई को मुर्मू ने देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। वह शीर्ष संवैधानिक पद संभालने वाली सबसे कम उम्र की और पहली आदिवासी हैं। वह पहले राष्ट्रपति हैं जिनका जन्म देश की आजादी के बाद हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। भारत की आजादी के 75 वें वर्ष को चिह्नित करने के लिए, आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में लोग उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।

शनिवार को शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। ‘हर घर तिरंगा’ आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में लोगों को तिरंगा घर लाने और भारत की स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष को चिह्नित करने के लिए इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करने वाला एक अभियान है। कार्यक्रम में हर जगह भारतीयों को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करने की परिकल्पना की गई है। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के साथ जुड़ाव को औपचारिक या संस्थागत बनाने के बजाय अधिक व्यक्तिगत बनाना है।