मसूरी : बीती देर शाम राष्ट्रीय राजमार्ग-707ए पर लक्ष्मणपुरी के पास एक मारुति जीप और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में बाइक सवार एक युवक व एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार मारुति जीप ने विपरीत दिशा से बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया.
गौरतलब है कि हादसे में बाइक सवार व युवती जीप की चपेट में आ गए. जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और आदित्य कनौजिया (24) पुत्र अशोक कनौजिया उम्र 24 निवासी आराघर चौक बल्लूपुर देहरादून और शिवांगी (23) पुत्री जेपी शर्मा उनिवासी बालावाला थाना रायपुर देहरादून गंभीर रूप से घायल है उन्हे मसूरी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया । दोनों की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया।
जबकि शिमला हॉल निवासी जीप चालक वैभव पुत्र सुनील चौहान देहरादून ग्राफिक एरा में अंतिम वर्ष का छात्र है, जो अपने दोस्तों के साथ मसूरी घूमने आया था। वैभव ने बताया कि अचानक मोड़ पर जीप अनियंत्रित हो गई, जिससे दूसरी ओर से आ रही बाइक की टक्कर हो गई. पुलिस ने बताया कि चालक ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, पुलिस को पीड़ित की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

