देहरादून : गुरुवार को राजधानी देहरादून में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पुलिस लाइन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल गुरमीत सिंह, सीएम पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए।

पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में देहरादून जिले के सभी थानों की अलग-अलग झांकियां लगाई गईं. कार्यक्रम के दौरान एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम भजन गाकर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस दौरान विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से कलाकारों द्वारा दर्शकों का मनोरंजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जन्माष्टमी के अवसर पर उपस्थित लोगों को शुभकामनाएं दीं और पुलिस परिवार को उनके द्वारा आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बधाई दी. डीजीपी अशोक कुमार ने प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।