नई दिल्ली : गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सीमावर्ती राज्यों के पुलिस प्रमुखों को सीमा के आसपास के इलाकों में हो रहे जनसांख्यिकीय बदलाव पर नजर रखनी चाहिए. राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति (एनएसएस) सम्मेलन, 2022 को संबोधित करते हुए, शाह ने कहा कि यह पुलिस महानिदेशकों (डीजीपी) की जिम्मेदारी है कि वे अपने राज्य में विशेष रूप से सीमावर्ती जिलों में सभी तकनीकी और रणनीतिक जानकारी एकत्र करें।
सम्मेलन में देश के पुलिस बलों के शीर्ष अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। शाह ने यहां कहा कि सीमावर्ती राज्यों के डीजीपी सीमावर्ती इलाकों में हो रहे जनसांख्यिकीय बदलाव पर नजर रखें. गृह मंत्री ने कहा कि 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न केवल देश की आंतरिक सुरक्षा पर जोर दिया है बल्कि चुनौतियों से निपटने के लिए तंत्र को भी मजबूत किया है. उन्होंने कहा कि राज्यों को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।
राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति (एनएसएस) सम्मेलन, 2022 को संबोधित करते हुए, शाह ने कहा कि यह पुलिस महानिदेशकों (डीजीपी) की जिम्मेदारी है कि वे अपने राज्य में विशेष रूप से सीमावर्ती जिलों में सभी तकनीकी और रणनीतिक जानकारी एकत्र करें।

