देहरादून , पहाड़ न्यूज़
कृषि मंत्री गणेश जोशी मौके पर पहुंचे
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शुक्रवार देर रात बादलों ने कहर बरपाया. देहरादून और आसपास के इलाकों में देर रात से ही भारी बारिश जारी है, जो कहर बरपा रही है.
देहरादून के मालदेवता में देर रात बादल फटने से सात घर बह गए। वहीं, सरखेत से 40 लोगों को रेस्क्यू किया गया। सौंग नदी के उफान से रायपुर और थानो को जोड़ने वाला पुल भी टूट गया है। एसडीआरएफ की टीम मौके पर राहत बचाव में लगी हुई है.
रायपुर से थानो रोड जाने वाला पुल भी टूट गया
कुछ जानवरों के बहने की भी खबर है। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं रायपुर से थानो रोड जाने वाला पुल भी सौंग नदी के उफान से टूट गया है. रायपुर विधायक उमेश शर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया.

बादल फटने के बाद आए भारी मलबे में कई वाहन बह गए
देहरादून में शुक्रवार रात से हो रही भारी बारिश के बाद मालदेवता क्षेत्र के शेरकी गांव क्षेत्र में बादल फटने की घटना सामने आई है. बादल फटने के बाद आए भारी मलबे में कई वाहन बह गए। मालदेवता में बादल फटने से सात घर बह गए।

सरखेत गांव से 40 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
एसडीआरएफ की टीम ने मालदेवता सरखेत गांव के 40 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है. भारी बारिश के चलते देहरादून के टपकेश्वर से बहने वाली तमसा नदी उफान पर आ गई. इससे यहां मां वैष्णो देवी गुफा मंदिर की ओर जाने वाला पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है।

इसकी सूचना पर सहस्त्रधारा चौकी से निरीक्षक अनिरुद्ध भंडारी की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।
लगातार मूसलाधार बारिश के कारण मालदेवता में मार्ग अवरुद्ध हो गया। किसी भी स्थिति में वाहन के आगे नहीं बढ़ने की स्थिति में दल द्वारा बिना समय बर्बाद किये तत्काल पैदल ही आगे बढ़ने का निर्णय लिया गया।
मौके पर पहुंचने पर पता चला कि बादल फटने से गांव सरखेत में नदी व कुवा खाला में ज्यादा पानी आने से कुछ घरों में पानी घुस गया है.

बचाये गए व्यक्ति ने बताया कि उसका नाम शिव प्रसाद है , उम्र 32 वर्ष। जो लोग दैनिक मजदूरी का काम करते हैं और अन्य दिनों की तरह अपने दैनिक कार्य के समाप्ति में घर लौट रहे थे जब नदी का जल स्तर अचानक बढ़ गया, वे नदी के बीच में फंस गए। करीब चार घंटे तक फंसे रहने के बाद एसडीआरएफ की टीम ने उन्हें बचाया। समय पर लोगों की जान बचाने के लिए एसडीआरएफ टीम को शिव ने धन्यवाद दिया।
माननीय कृषि मंत्री गणेश जोशी मौके पर पहुंचे ।

