टिहरी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज टिहरी तहसील धनोल्टी के कुमाल्टा व आसपास  के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवागमन को सुचारू करने के लिए शीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री ने कमिश्नर गढ़वाल एवं जिलाधिकारी टिहरी को निर्देश दिए कि आपदा प्रभावित क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाएं। सीएम धामी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने आज धनोल्टी के कुमाल्टा में पहुंचे थे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें आपदा प्रभावित क्षेत्रों में लगातार राहत एवं बचाव कार्य के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं कर रही हैं. विधायक अपने-अपने इलाकों में हर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं. सेना के संपर्क में भी हैं । अगर हेलीकॉप्टर की जरूरत पड़ी तो सेना से भी मदद ली जाएगी। आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए राज्य के हेलीकॉप्टरों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।

क्षेत्रीय विधायक पीतम सिंह सिंह पंवार , विधायक उमेश शर्मा काऊ, गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार, डीआईजी गढ़वाल के.एस. नगन्याल, जिलाधिकारी टिहरी डॉ. सौरभ गहरवार, एसएसपी टिहरी नवनीत सिंह भुल्लर, अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी इस अवसर पर मौजूद थे