मसूरी : मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन आगामी राष्ट्रीय खेल दिवस पर मसूरी पब्लिक स्कूल के मैदान में तीन दिवसीय सिक्स-ए-साइड महिला और पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन शुरू हो गया है. जिसमें देशभर से करीब 60 टीमें हिस्सा ले रही हैं।इसका उद्घाटन मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बीएस नेगी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रोत्साहित किया।

हर साल की तरह मसूरी खेल संघ दिवंगत मेजर ध्यानचंद की याद में राष्ट्रीय खेल दिवस पर मसूरी पब्लिक स्कूल के मैदान में तीन दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है. जो 27 से 29 अगस्त तक चलेगा। प्रतियोगिता पुरुष और महिला वर्ग में विभिन्न श्रेणियों में आयोजित की जाएगी, जिसमें जम्मू कश्मीर, मध्यप्रदेश, कोलकाता, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, बिहार, दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से महिला व पुरूष हाॅकी टीमें भाग ले रही हैं ।
प्रतियोगिता सिक्स ए साइड के तहत आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में महिला और पुरुष टीमों में राष्ट्रीय स्तर के कई खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं.
प्रतियोगिता के पहले दिन आयोजित लीग मुकाबलों के लड़कों के जूनियर वर्ग में सोफिया कानवेंट ने केके हॉकी जम्मू को 6-0 से, सीनियर बालिका में कोलकाता ने आनंद को 3-0 से, जूनियर बालक में सेल्यूट हॉकी ने बटाला को 2-1 सेे, कोहिनूर ने सरस्वती स्कूल को 3-0 से, सीनियर बालिका में अभिनव हॉकी दिल्ली ने भीलवाड़ा राजस्थान को 8-0 से हराया।
यंग स्टार दिल्ली ने कोहिनूर कोलकाता को 6-1 से, यंग स्टार दिल्ली ने आनंद हाकी को 6-1 से, जूनियर बालक में नागपुर मध्यप्रदेश ने केके जम्मू को 6-0 से, एलेक्स मेरठ ने भीलवाडा राजजस्थान को 3-1 से, सीनियर बालिका में स्पोर्टस कांम्पलेक्स दिल्ली ने बिजनौर उत्तर प्रदेश को 8-0 से, अभिनव हाकी ने नागपुर को 3-0 से, भोपाल मध्यप्रदेश ने स्पोटर्स कांप्लेक्स दिल्ली को 1-0से, नागपुर मध्यप्रदेश ने भीलवाड़ राजस्थान को 2-0 से, सब जूनियर बालक में ताज क्लब ने हेंपटन कोर्ट को 3-0 से हराया।
इस मौके पर मसूरी स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष सूरत सिंह रावत, सचिव सौरभ सोनकर, पालिका सभासद नंद लाल सोनकर, रूपचंद गुरूजी, बीएस नेगी, सुरेश गोेयल, रफीक अहमद, महेष चंद, साहिल सोनकर, बिजेंद्र पुंडीर, अजय भंडारी समेत बड़ी संख्या में एसोसिएशन के सदस्य व खिलाड़ी मौजूद रहे ।

