देहरादून : बीजेपी नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट का गोवा में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है. आपको बता दें कि उन्होंने बीजेपी के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था. सोनाली फोगाट ने 2019 के हरियाणा चुनाव में आदमपुर से भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। सोनाली फोगाट रियलिटी शो बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

सोनाली के सामने 2019 के चुनाव में कांग्रेस के नेता रहे कुलदीप बिश्नोई उम्मीदवार थे. भाजपा की हरियाणा इकाई ने उन्हें महिला मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष भी नियुक्त किया था। सोनाली के पति संजय फोगट का भी साल 2016 में निधन हो गया था। सोनाली ने छोटे पर्दे के कई सीरियल में काम किया है। सोनाली फोगाट ने सोमवार रात ही इंस्टाग्राम और फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया।
आपको बता दें कि टिकटॉक समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फेमस रहीं सोनाली ने रियलिटी शो बिग बॉस के 14वें एडिशन में हिस्सा लिया था. सोनाली फोगाट दो साल पहले कोरोना काल के दौरान जून के महीने में उस समय चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने एक मंडी कर्मचारी के साथ मारपीट की थी। इस पूरी घटना का एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में वह हिसार मार्केट कमेटी के सचिव सुल्तान सिंह की पिटाई करती नजर आ रही हैं।

