देहरादून : एलआईयू में तैनात इंस्पेक्टर लक्ष्मण नेगी को एलआईयू का नया इंस्पेक्टर देहरादून बनाया गया है. इसके अलावा खुफिया विभाग में और भी तबादले किए गए हैं। पुलिस उप महानिरीक्षक खुफिया निवेदिता कुकरेती ने एसआईओ वीके देहरादून में नियुक्त इंस्पेक्टर मनोज कुमार बिष्ट को एसआईओ वीके रुड़की में स्थानांतरित कर दिया है। मनोज कुमार बिष्ट के एसआईओ वीके रुड़की के लिए प्रस्थान की तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई है।

एसआईओ देहरादून में नियुक्त इंस्पेक्टर मनोज मनराल का तबादला एसआईओ वीके देहरादून कर दिया गया है। मनोज मनराल को एसआईओ वीके देहरादून भेजने का आदेश दिया गया है। वहीं स्थानीय खुफिया इकाई पौड़ी गढ़वाल में नियुक्त इंस्पेक्टर मनोज असवाल का तबादला एसआईओ देहरादून कर दिया गया है. असवाल के एसआईओ देहरादून के लिए प्रस्थान की तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई है।

निवेदिता कुकरेती ने एक और तबादला करते हुए एसआईओ वीके रुड़की में नियुक्त इंस्पेक्टर मनोज भारद्वाज का स्थानीय खुफिया इकाई हरिद्वार एलआईयू में तबादला कर दिया है। वहीं एसआईओ हरिद्वार में नियुक्त इंस्पेक्टर सचिन चौहान का तबादला स्थानीय खुफिया इकाई जिला चमोली में कर दिया गया है.

इसके साथ ही स्थानीय इकाई जिला देहरादून में नियुक्त निरीक्षक बलवंत सिंह रावत का तबादला एसआईओ ऋषिकेश कर दिया गया है। वहीं, पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय कार्यालय, देहरादून में नियुक्त निरीक्षक लक्ष्मण सिंह को स्थानीय खुफिया इकाई देहरादून के प्रभारी के रूप में स्थानांतरित किया गया है।