देहरादून : भारी बारिश के कारण एक घर गिर गया. मलबे में दो महिलाएं और एक बच्चा दब गया। तीनों की मृत्यु हो गई। मकान ढहने की घटना देहरादून के काठ बंगला राजपुर रोड के पास हुई। देहरादून में देर रात से लगातार हो रही बारिश के बाद काठ बंगले में एक घर ढह गया है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में दो महिलाएं और एक बच्चा भी है।

देहरादून में बारिश से गिरा मकान, दो महिलाओं और एक बच्चे की मृत्यु
देहरादून में बारिश से गिरा मकान, दो महिलाओं और एक बच्चे की मृत्यु

देर रात से हो रही भारी बारिश से देहरादून के राजपुर के काठ बंगला समेत जोहड़ी रोड, टिमली मानसिंह तथा किशनपुर क्षेत्र में अत्यधिक नुकसान की खबर आ रही है. आपको बता दें कि देहरादून काठ बंगले में देर रात एक घर गिर गया है। घर के मलबे में तीन लोग दब गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई।

जब तक तीनों को मलबे से बाहर निकाला गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं हादसे की खबर सुनकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी मौके पर पहुंचे. आपको बता दें कि देर रात से लगातार हो रही बारिश के बाद जगह-जगह नुकसान की खबरें आ रही हैं. भारी बारिश से कई जगहों और कई जगहों पर जलजमाव से कृषि क्षेत्र को नुकसान हुआ है.

देहरादून राजेश्वर नगर में दुकानों में पानी भरने से भारी नुकसान

तेज बारिश के कारण आए दिनों लोगों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि देहरादून राजेश्वर नगर में बारिश का पानी आने से दुकानों में रखा सामान भीग गया। इससे दुकानों को नुकसान हुआ है। और कुछ दुकानों की दीवारे भी गिरी है।

https://youtu.be/UIieR0I6O8g

देहरादून राजेश्वर नगर में दुकानों में बारिश का पानी घुसने से दुकानों में रखा काफी सामान खराब हो गया।नगर निगम की टीमें प्रभावितों इलाकों के पंप के माध्यम से पानी की निकासी करने में जुटी हैं। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए टीम में शामिल कर्मचारियों को अलट रहने को कहा गया है।