देहरादून : उत्तराखंड बनने के बाद विधानसभा में हुई नियुक्तियों की लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. इस लिस्ट में बीजेपी और कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं. सोशल मीडिया में चल रही सूचियों में विधानसभा में नियुक्त कर्मचारियों के साथ-साथ उनके रिश्तेदार नेताओं के नाम भी लिखे गए हैं. वहीं यूकेएसएसएससी के पेपर लीक का मामला भी गरमा गया है।

मंगलवार को हजारों यूजर्स ने इस लिस्ट को अपने फेसबुक, ट्विटर अकाउंट के साथ-साथ व्हाट्सएप प्रोफाइल पर भी डाला। विधानसभा की भर्ती में भाई-भतीजावाद का आरोप लगाते हुए लोग बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं पर जमकर निशाना साध रहे हैं. सोशल मीडिया पर विधानसभा में एक साधारण से आवेदन पर नौकरी मिलने को लेकर तरह-तरह के मीम्स चल रहे हैं।

विधानसभा में नौकरी करने वाले बीजेपी और कांग्रेस के लोगों की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है. लोगों का कहना है कि राजनेताओं ने आम लोगों को नौकरी देने के बजाय उनके रिश्तेदारों को नौकरी दी है. भर्ती घोटाले को लेकर लोगों में आक्रोश है।

शूरवीर सजवाण ने कहा- मेरा कोई रिश्तेदार नहीं है

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शूरवीर सिंह सजवाण का नाम भी विधानसभा में भर्ती हुए नेताओं के रिश्तेदारों की लिस्ट में सोशल मीडिया पर तैर रहा है. सोशल मीडिया पर इस लिस्ट के आने के बाद सजवाण ने सफाई दी है. उन्होंने अपने फेसबुक पर लिखा है कि कर्मचारी को अपना रिश्तेदार बता कर लिस्ट को वायरल किया जा रहा है. उसका उस कर्मचारी से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने साफ कर दिया है कि विधानसभा में उनके किसी भी रिश्तेदार को पिछले दरवाजे से भर्ती नहीं किया गया है.