गरखेत,जौनपुर : मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाडी छात्रवृत्ति योजना 2022 में सिद्ध हमारी पाठशाला गरखेत जौनपुर टिहरी गढ़वाल के विद्यार्थियों का उत्कृष्ठ प्रदर्शन रहा है। स्टेडियम में अयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय के पांच छात्र-छात्राओं का उदीयमान खिलाड़ी में चयन हुआ है। जिस पर विद्यालय के शिक्षकों एवं अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त किया है।
पिछले काफी समय से सिद्ध हमारी पाठशाला गरखेत शिक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। पाठशाला के बच्चे पढाई के साथ साथ खेलकूद में भी श्रेष्ठ है। जिसका परिणाम है की मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाडी छात्रवृत्ति योजना में यहाँ के पांच छात्र- छात्राओं का चयन हुआ है।

सिद्ध हमारी पाठशाला गरखेत विद्यालय के प्रधानाचार्य कन्हैया सिंह राणा ने बताया कि विद्यालय के क्रीड़ाध्यक्ष कोच के कुशल मार्ग दर्शन में मेरे विद्यालय सिद्ध हमारी पाठशाला गरखेत जौनपुर टिहरी गढ़वाल के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल की है। कहा कि मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना में जिन बच्चों का चयन हुवा है वो इस प्रकार से है .
1- सोयम सजवाण S/o शांति सजवाण ग्राम बिच्छू
2- आरव नौटियाल S/o मुकेश नौटियाल ग्राम चड़ोगी
3- कु. मानवी रावत D/o सिकेंद्र सिंह रावत ग्राम द्वारगढ़
4- अरविन्द दास S/o मनोज दास ग्राम जयद्वार
5- कु. तनवी पवार D/o अनिल पवार ग्राम ठाल का चयन हुआ है। छात्रवृत्ति योजना में मेरे विद्यालय सिद्ध हमारी पाठशाला गरखेत से 5 बच्चे का चयन हुआ।
छात्रवृत्ति योजना में एक साथ पांच बच्चों के चयन होने पर प्रधानाध्यापक कन्हैया सिंह राणा , शिक्षकों एवं अभिभावकों और कोच ने खुशी जाहिर की है।


