मसूरी : श्री गणेश उत्सव सेवा समिति, लंढौर ने गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया। समिति ने घंटाघर से मंदिर तक गणेश शोभायात्रा निकाली और इस दौरान वहां सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए और भजन कीर्तन किया. उसके बाद सनातन धर्म मंदिर में पूजा के साथ गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित की गई।

पिछले दो साल से कोरोना के चलते गणेश चतुर्थी के मौके पर सामूहिक समारोहों पर रोक लगी हुई थी. जिससे गणेश पूजा के कार्यक्रम घरों तक ही सिमट कर रह गए। लेकिन, इस बार गणेश चतुर्थी पर्व को श्रद्धालु दुगने उत्साह के साथ मना रहे हैं. बुधवार को सुबह ही मंदिरों और घरों में गणपति जी की विशेष पूजा की गई। शहर में स्थापित पंडालों में भव्य शोभायात्रा के साथ गणपति की प्रतिमा की स्थापना की गई.
श्री गणेश उत्सव सेवा समिति के अध्यक्ष अरुण वर्मा ने कहा कि सनातन धर्म मंदिर में समिति ने भगवान श्री गणेश चतुर्थी उत्सव का आयोजन कर चौथी बार मूर्ति की स्थापना की. उन्होंने बताया कि बुधवार शाम से भजन संध्या कार्यक्रम शुरू हो गया है जो 3 सितंबर तक चलेगा. 4 सितंबर को सुबह पूजा व हवन के बाद भंडारा व प्रसाद वितरण किया जाएगा. मनोज साईं जागरण पार्टी 3 सितंबर को भजन संध्या में प्रस्तुति देगी. 4 सितंबर को दोपहर 2 बजे सनातन धर्म मंदिर से गणपति विसर्जन के लिए जुलूस निकलेगा. इस मौके पर मनोज अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, सुनील बख्शी, रमन, संदीप अग्रवाल, अनुराग रस्तोगी, अनुज गोयल, उपेंद्र पंवार, विक्रम, सुभाष आदि मौजूद थे.

