देहरादून: पिछले साल देहरादून से नीती माणा की घाटियों तक की दूरी साइकिल से ही पूरी करने वाली शिवांगी राणा इस बार साइकिल से पार्वती कुंड , नीती पास और माणा पास पहुंचकर तिरंगा फहराया है फहराया जाता है। शिवांगी साइकिल के साथ ऐसा करने वाली पहली महिला बन गई हैं। ये तीन दर्रे चीन की सीमा को जोड़ने वाले ऊंचाई वाले दर्रे हैं।

शिवांगी ने 15 अगस्त को अमृत महोत्सव (स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ) के दिन साइकिल से पार्वती कुंड पहुंचकर तिरंगा फहराया था। उसके बाद 18 अगस्त को साइकिल से नीती पास (ऊंचाई 5086 मीटर) पहुंचकर तिरंगा फहराया। इसी के साथ 23 अगस्त को माना दर्रा (ऊंचाई 5632 मीटर) को साइकिल पर नापा गया, जो दुनिया का दूसरा सबसे ऊंचा दर्रा (पास) है।

गौरतलब है कि जिस ऊंचाई पर सांस लेना मुश्किल होता है, शिवांगी ने उस ऊंचाई तक साइकिल से पहुंचकर कीर्तिमान बनाया है। शिवांगी साइकिल से इन तीनों पास (जो चीन की सीमा को जोड़ती हैं) को पूरा करने वाली दुनिया की पहली महिला बन गई हैं। इन तीनों पासों को पूरा करने में भारतीय सेना ने शिवांगी को पूरा सहयोग दिया। इसके लिए शिवांगी ने भारतीय सेना का दिल से शुक्रिया भी अदा किया है। शिवांगी का कहना है कि उन्होंने यह सब महिला सशक्तिकरण, अपने उत्तराखंड और अपने देश भारत के लिए किया है।