देहरादून : एक व्यक्ति कोतवाली डालनवाला क्षेत्र अंतर्गत रायपुर रोड सर्वे चौक के आगे नाले में गिर गया. सूचना मिलते ही चीता पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और व्यक्ति को नाले से बाहर निकालकर बिना देर किए अस्पताल भेजा गया. ऐसे में पुलिस की मुस्तैदी से उस शख्स की जान बच गई . पूरी घटना का सीक्वेंस सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
डालनवाला कोतवाली प्रभारी एनके भट्ट ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रायपुर रोड पर सर्वे चौक के आगे एक व्यक्ति गंदे नाले में गिर गया है, जो डूब रहा है. जिसे कोई बाहर नहीं निकल सकता। जिस पर चीता पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए. उस व्यक्ति को नाले से बाहर निकाला। साथ ही उसे प्राथमिक उपचार देते हुए तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने बताया कि अगर दो मिनट की देरी होती तो इस व्यक्ति की मौत हो सकती थी.
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना: यह पूरी घटना करणपुर चौकी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे दो चीता पुलिसकर्मियों ने आदमी को गंदे नाले से बाहर निकाला, जिससे उसकी जान बच गई।

