मसूरी : शिक्षक दिवस पर विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर लायंस क्लब मसूरी ने सम्मानित किया. इस मौके पर पूर्व संभाग अध्यक्ष एमपीएस खुराना ने कहा कि शिक्षक ऐसे मार्गदर्शक होते हैं जिनकी मेहनत ही छात्रों का भविष्य बनाती है.

कार्यक्रम के अध्यक्ष सुनील बख्शी ने शिक्षकों का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें गर्व है कि उनकी संस्था शिक्षकों का सम्मान कर रही है. शिक्षक समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे पूर्व लायंस क्लब के अध्यक्ष राजन बिरमानी ने सभागार में उपस्थित सभी शिक्षकों का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षक के मार्गदर्शन के बिना जीवन में लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हो सकती. वहीं, उषा चौधरी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों का योगदान महत्वपूर्ण है।

मासंती धनाई मसूरी गर्ल्स, कुलदीप सिंह त्यागी, अफाक मुहम्मद, प्रदीप ध्यानी गुरू नानक,विमला गौर रमा देवी, दीपक बलोनी शिशु मंदिर, मधुकर सिंह गुनसोला वेवरली, श्री मुखर्जी वाइनबर्ग, अनीता त्यागी, अनीता दास मसूरी इंटरनेशनल, योगेश नौटियाल ओकग्रोव स्कूल, आयुष अग्रवाल मसूरी पब्लिक स्कूल, प्रेरणा भंडारी हिलबर्ड, सीमांत गुप्ता सेंट लारेंस, अरविंद सिंह हेंपटन कोर्ट, व कांति तोमर सनातन धर्म गर्ल्स को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर बिजेंद्र चौधरी, सतीश अग्रवाल, अशोक मित्तल, निशा बिरमानी, हरजिंदर कौर समेत क्लब के सदस्य मौजूद थे.