मसूरी : मसूरी पुलिस सूखे नशीले पदार्थों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान शुरू करने जा रही है, ऐसे में कोतवाली में पुलिस कर्मियों ने नशीले पदार्थों का सेवन न करने और इसका व्यापार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की शपथ ली.
कोतवाली में नशा विरोधी अभियान के तहत कोतवाल दिगपाल सिंह कोहली ने पुलिस कर्मियों को नशा से दूर रहने और नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की शपथ दिलाई. इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवा पीढ़ी भटक रही है और लगातार सूखे नशे की चपेट में आ रही है, जिसका उच्चाधिकारियों ने संज्ञान लिया है. इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस कर्मियों को उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई जा रही है.

उन्होंने पुलिस कर्मियों से अपेक्षा की है कि वे नशा नहीं करेंगे, नशा करने वालों को सुधारने का प्रयास करेंगे, ताकि उन्हें इस लत से मुक्त किया जा सके और नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. उन्होंने कहा कि सूखे नशे का चलन लगातार बढ़ रहा है जो आने वाली पीढ़ी को अपनी गोद में ले रहा है, ऐसे में पुलिस लगातार ऐसी जघन्य हरकत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, वहीं जो लोग नशा कर रहे हैं, वे कोशिश कर रहे हैं. उन्हें सुधारने का प्रयास करने के साथ नशा बेचने वालों के खिलाफ जनसहयोग से कार्रवाई करेगी ।

