मसूरी : मसूरी के एक 21 वर्षीय विकलांग युवक का मैकेनिकल पैर लगाकर वाइनबर्ग एलन स्कूल के छात्रों ने उसे जीने की राह दिखाई है. मैकेनिकल पैर लगवाने की लागत 1,54,000 रुपये है, जो छात्रों द्वारा अपनी पॉकेट मनी से वहन की है। वाइनबर्ग एलन स्कूल के छात्रों के इस काम की हर तरफ तारीफ हो रही है.
आपको बता दें कि जनवरी के महीने में गुब्बारे बेचने वाले 21 वर्षीय अरविंद का दाहिना पैर हाइड्रोजन सिलेंडर के फटने से क्षतिग्रस्त हो गया था. जिसके बाद उनका पैर काटना पड़ा था । जिसके बाद स्कूल के छात्रों ने अरविंद से मुलाकात कर उनका आत्मविश्वास बढ़ाया। छात्रों ने उसके मैकेनिकल पैर लगाने के लिए पॉकेट मनी से धन एकत्र किया।

वाइनबर्ग एलन स्कूल शिक्षा के क्षेत्र के साथ-साथ बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर लगातार काम कर रहा है। बच्चे खेलकूद व अन्य प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रा अंशिका ने बताया कि विद्यालय की इको सोसायटी एवं शिक्षिका ममता पुंडीर की देखरेख में विभिन्न सामाजिक कार्य किये जा रहे हैं. जिसके तहत कैम्पटी के नौथा गांव की महिलाओं को छात्राओं द्वारा स्वास्थ्य व सेनेटरी पैड व इसकी जानकारी दी गई है.
वह गांव के सरकारी स्कूल में बच्चों को शिक्षा मुहैया करा रहे हैं और उन्हें मूलभूत सुविधाएं मुहैया करा रहे हैं. अरविंद कुमार ने बताया कि आज वह वायनबर्ग एलन स्कूल के प्रधानाचार्य एल टिडेल और छात्रों की मदद से अपने पैरों पर खड़े हैं. उन्होंने बताया कि उनके जीजाजी ने भी उनकी काफी मदद की।
मसूरी वाइनबर्ग एलन स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य एल टिंडेल ने इको सोसायटी द्वारा छात्रों के लिए किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की. उन्होंने कहा कि स्कूल छात्रों को बेहतर शिक्षा दे रहा है। साथ ही समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का काम भी कर रही है। उन्होंने कहा कि छात्र सामाजिक कार्यों में भाग लेकर मसूरी और आसपास के क्षेत्रों में गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं, जो काबिले तारीफ है.

