मसूरी : भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने उप जिला अस्पताल लंढौर की विभिन्न समस्याओं को लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत को ज्ञापन देकर उनके समाधान की मांग की है.

भाजपा मसूरी मंडल की ओर से स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत को दिए गए ज्ञापन में उप जिला अस्पताल में पार्किग बनाने, पोस्टमार्टम कर्मी की नियुक्ति करने, शव विच्छेदन गृह का निर्माण रोड साइड पर करने, अस्पताल में पैरा मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति करने व आपरेशन थियेटर में आधुनिक उपकरणों की कमी को पूरा करने की मांग की गई है।

ज्ञापन में कहा गया कि उप जिला अस्पताल में पार्किंग नहीं होने से वाहनों की आवाजाही में दिक्कत होती है, जबकि छोटे पार्किंग स्थल को स्थायी किया जाए. साथ ही उक्त स्थल पर टिन शैड भी बनवाने की मांग की गई ताकि एक्स-रे और सिटी स्कैन कराने जाने वाले लोगों को बरसात के मौसम में बाहर खड़े होने में परेशानी न हो. इसके साथ ही आपातकालीन व दवा वितरण क्षेत्र में टिन शेड भी बनाया जाए, ताकि लोगों को परेशानी न हो। मांग की गई है कि अस्पताल में सफाई कर्मचारी व पोस्टमार्टम कर्मियों के न होने से परेशानी हो रही है, यहां पदस्थ कर्मचारी राजकुमार पौड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े राजकुमार को यहां स्थाई नियुक्ति दी जाए. .

साथ ही मांग की गई कि शव विच्छेदन गृह पैदल व ढाल दार सड़क पर है , जहां शव को ले जाना मुश्किल होता है , ऐसे में सड़क किनारे शव विच्छेदन गृह का निर्माण कराया जाए. इसके साथ ही अस्पताल में पैरा मेडिकल व ऑपरेशन थिएटर स्टाफ की कमी है, जिससे यहां ऑपरेशन नहीं हो पा रहा है. अस्पताल को सुचारू रूप से चलाने के लिए पैरा मेडिकल व ऑपरेशन थिएटर स्टाफ की नियुक्ति की मांग की गई है, ताकि लोगों को देहरादून न जाना पड़े। वहीं ऑपरेशन थियेटर में आधुनिक उपकरणों की व्यवस्था की जाए।