देहरादून: उत्तराखंड के चंपावत के मशहूर बॉलीवुड सिंगर पवनदीप राजन 15 सितंबर को एक कार्यक्रम के सिलसिले में उत्तराखंड पहुंचे थे. यहां एक निजी होटल में उनका कार्यक्रम था। उसके बाद वह अपनी टीम के साथ मुख्यमंत्री से मिलने भी पहुंचे थे. मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद जब वह देहरादून के अपने दोस्तों के साथ भोजन करने के लिए घंटाघर स्थित रेस्टोरेंट दून फूड कोर्ट पहुंचे तो रेस्टोरेंट के वेटर और सभी कर्मचारी पवनदीप राजन और उनकी टीम के ऑटोग्राफ और सेल्फी लेने लगे.
पवनदीप राजन यहां डिनर करने आए थे लेकिन उन्हें डिनर के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। रेस्टोरेंट के सभी कर्मचारी उसके साथ फोटो खिंचवाने के लिए लाइन में खड़े थे, हालाँकि वह अपने दोस्त के रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे थे । पवनदीप राजन से सूचना मिलने पर रेस्टोरेंट मालिक जतिन तुरंत रेस्टोरेंट पहुंचे लेकिन वह अपने स्टाफ को पवनदीप राजन की 7 फोटो और ऑटोग्राफ लेने से नहीं रोक सके.

पवनदीप राजन सहित 10 से अधिक लोगों के ऑटोग्राफ लेने और उनकी टीम के सदस्य सहित फोटो खिंचवाने के बाद ही रेस्टोरेंट के कर्मचारियों द्वारा रात का खाना परोसा गया।
रेस्टोरेंट के संचालक जतिन ने बताया कि उनके दून फूड कोर्ट के सभी कर्मचारी पवनदीप राजन के बड़े फैन हैं.
उनके रेस्टोरेंट में सिर्फ पवनदीप राजन के ही गाने अक्सर सुनने को और देखने को मिलते हैं.
पवनदीप राजन ने कहा कि आप सभी प्रशंसकों की वजह से ही वह आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं। जिसके बाद रेस्टोरेंट के स्टाफ के साथ पवनदीप राजन के द्वारा तसल्ली से ऑटोग्राफ के साथ फोटो भी खिंचवाई।

