देहरादून : प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने बयान दिया है. करण माहरा ने साफ कर दिया है कि इस बार कांग्रेस की कार्यकारिणी सीमित रहेगी। करण माहरा ने कहा कि पहले कार्यकारिणी में 600 लोग हुआ करते थे, इस बार राज्य कार्यकारिणी पहले की तरह जंबो साइज की नहीं होगी.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि कार्यकारिणी की पहली सूची नवरात्रि के समय आएगी. उन्होंने बताया कि संगठन के चुनाव की सूची आने के बाद कांग्रेस कमेटी की पूरी टीम बनाई जाएगी. इसकी पहली लिस्ट सितंबर में जारी की जाएगी। करण माहरा ने साफ किया कि एग्जीक्यूटिव जंबो साइज का नहीं बल्कि सूक्ष्म होगा। इसमें सभी को कुछ न कुछ जिम्मेदारी दी जाएगी।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि इस पर विरोध होना भी स्वाभाविक है। कुछ कार्यकर्ता अपनी नाराजगी भी व्यक्त करेंगे। कमजोर जड़ों वाले लोग पार्टी से अलग हो जाएंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि वह चाहते हैं कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें.
आपको बता दें कि कांग्रेस कार्यकारिणी की पहली सूची सितंबर में जारी की जाएगी। ऐसे में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकारिणी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस बार प्रदेश कार्यकारिणी में सीमित लोगों को ही जिम्मेदारी सौंपी जाएगी.

