देहरादून : जिलाधिकारी सोनिका ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर मसूरी क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये.

जिलाधिकारी ने मसूरी में एनएचआई द्वारा किये जा रहे कार्यों में तेजी लाने के साथ ही नगर परिषद मसूरी के अधिकारियों को शेष निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिये. साथ ही एमडीडीए के अधिकारियों को माल रोड पर किए जा रहे कार्यों की प्रगति को बढ़ाने के लिए संबंधित लाइन विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए.

उन्होंने पीडब्ल्यूडी, एनएच, एमडीडीए, पेयजल, नगर निगम के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि  यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि निर्माण कार्यों से जनमानस को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो साथ ही कार्य के बाद सड़कों का पैचवर्क एवं गड्डे भरने का कार्य यथा समय कर लिया जाए।  उन्होंने उप जिलाधिकारी को इन कार्यों पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए.

बैठक में सचिव एमडीडीए मोहन सिंह बर्निया, बाजपा मण्डल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप साहनी, पालिका सभासद अरविन्द्र सेमवाल, सतीश ढ़ोंडियाल, अधि0 अभि0 लोनिवि डीसी नौटियाल, मसूरी व्यापार संघ के अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महामंत्री जगजीत कुकरेजा सहित नगर पालिका परिषद के अधिकारी, एनएच के अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान नगर परिषद मसूरी के अध्यक्ष अनुज गुप्ता व संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे .