मसूरी : अग्रवाल महासभा युवा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन की 5146वीं जयंती की पूर्व संध्या पर अपर माल रोड महाराजा अग्रसेन चौक पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया.

महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर पितृ विसर्जन अमावस्या के अवसर पर महाराजा अग्रसेन चौक पर उनकी प्रतिमा के सामने पूजा-अर्चना की गई, जिसमें नगर अध्यक्ष अनुज गुप्ता भी शामिल हुए. इस अवसर पर अग्रवाल महासभा युवा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में अग्रवाल महासभा, मसूरी एवं अग्रवाल महिला महासभा के सहयोग से श्री सनातन धर्म संस्कृत विद्यालय की छात्राओं ने पितरों का पूजन व शांति पाठ के साथ स्वास्थवाचन शांति पाठ किया. ब्राह्मण भोज के बाद एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर अग्रवाल महासभा युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमित सिंघल, कोषाध्यक्ष वैभव तायल, महासभा के प्रदेश प्रभारी धन प्रकाश अग्रवाल, मसूरी अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष अनुज तायल, महामंत्री संदीप अग्रवाल, रवीद्र गोयल, सुनील गोयल, नीरज अग्रवाल, विनेष संघल, केजी गोयल, अतुल अग्रवाल, देवांश तायल, आयुष बंसल महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अर्चना गोयल महामंत्री मंजू अग्रवाल कोषाध्यक्ष आरती सिंगल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. कार्यक्रम के दौरान लायंस क्लब मसूरी हिल्स द्वारा उपहार भी वितरित किए गए।