टिहरी : वैसे तो आधार कार्ड बनवाने की व्यवस्था प्रखंड संसाधन केंद्रों (बीआरसी) में सरकार की ओर से की गई है, लेकिन कई जगहों पर यह व्यवस्था चरमरा गई है. आधार कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेजों के लिए छात्र व अभिभावक इधर-उधर घूम रहे हैं। प्रवेश पंजीकरण से लेकर योजनाओं का लाभ देने तक आधार नंबर अनिवार्य कर दिया गया है। डाकघर प्रशासन ने समस्या के समाधान के लिए कदम उठाए हैं।
इसी कड़ी में सोमवार को डाक विभाग द्वारा ग्राम पंचायत बेल में शाखा पोस्टमास्टर सड़ब,परोगी, द्वारा आधार अपडेशन,0से 5वर्ष के बच्चों का आधार बनवानें का कैंप आयोजित किया गया था। इसमें ग्राम पंचायत बेल प्रधान श्री सुरेश सिंह सजवाण जी का विशेष सहयोग मिला,हम प्रधान जी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करतें हैं।कैंप में भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। मोबाइल नं आधार अपडेशन -35 ,बच्चों का नया आधार -01 ,अदर बैंक एटीएम भुगतान -05 के हुए।
पोस्टमास्टर सड़ब के नगेंद्र राणा ने बताया कि काफी दिनों से देखा जा रहा था कि क्षेत्र के लोगो के आधार अपडेट नही है उससे देखते हुए ये कैंप का आयोजन किया गया था। कैंप आयोजनकर्ता नागेन्द्र सिंह राणा, पोस्टमास्टर सड़ब विशेष सहयोग आनन्द सिंह ,पोस्टमास्टर परोगी संतराम सिंह पोस्टमास्टर द्वारगढ़ थे।

