उत्तरकाशी जिले के डोकरानी बामक ग्लेशियर में मंगलवार को हिमस्खलन हुआ। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम) उत्तरकाशी के 28 प्रशिक्षार्थियों हिमस्खलन के कारण फंसे हुए हैं। इस दौरान दो प्रशिक्षार्थियों की मौत की भी खबर सामने आ रही है. वहीं निम की ओर से हिमस्खलन में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इस दौरान वहां से आठ लोगों को निकाला गया है। 21 लोग अभी भी वहीं फंसे हुए हैं।जबकि, 28 लोग लापता हैं। इनमें नौ उत्तराखंड के हैं।

डीआईजी एसडीआरएफ रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि सरकार ने वायुसेना से संपर्क किया है. तीन हेलीकॉप्टर पूरे इलाके की रेकी करेंगे। एसडीआरएफ कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने बताया कि एसडीआरएफ की पांच टीमें सहस्त्रधारा हेलीपैड से मौके के लिए रवाना हो गई हैं. तीन टीमों को रिजर्व में रखा गया है। जरूरत पड़ने पर इन टीमों को भी भेजा जाएगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि उन्होंने इस मामले में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बात की है. उन्होंने लिखा कि बचाव अभियान में तेजी लाने के लिए सेना की मदद लेने का अनुरोध किया गया है, जिसके लिए उन्होंने हमें केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है.

