टिहरी गढ़वाल : प्रतापनगर विधायक बिक्रम सिंह नेगी ने गंगाेञी विधानसभा क्षेत्र के पट्टी गाजणा के भैंत  गांव में चल रही पांडव लीला में भाग लिया. मुख्य अतिथि प्रतापनगर विधायक बिक्रम सिंह नेगी ने कहा कि पांडव लीला, रामलीला, कृष्ण लीला सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हमारी भारतीय संस्कृति और परंपराओं का अभिन्न अंग हैं, जिनका संरक्षण और प्रचार जरूरी है. उन्होंने कहा कि गाजणा क्षेत्र प्रतापनगर क्षेत्र से लगा हुआ है, जिसके लिए गाजणा के हुल्डयाण से प्रतापनगर में बनकुंडाली तक सड़क बनाना आवश्यक है.

कहा जाता है कि उत्तराखंड देवताओं की भूमि है, यहां पापियों को नष्ट करने की दिव्य शक्ति मौजूद है, विधायक नेगी ने कहा कि सरकार की नाक के नीचे देवभूमि में अंकिता हत्याकांड हुआ । उन्हें फांसी पर लटका देना चाहिए और कहा कि जब तक अंकिता के हत्यारों को फांसी की सजा नहीं दी जाएगी तो राज्य की जनता चुप नहीं बैठेगी।

इस दाैरान गाजणा क्षेञ के जनप्रतिनिधियाें एंव लाेगाें ने विधायक नेगी से गाजणा हुल्डियाण से प्रतापनगर के बनकुंडाली तक सडक मार्ग बनावाने की मांग की श्री नेगी ने कहा कि सडक मार्ग की स्वीकृति काे लेकर गाजणा एंव प्रतापनगर के एक संयुक्त शिष्टमंडल के साथ शीघ्र ही सीएम से वार्ता की जायेगी  और कहा कि सडक मार्ग बनने से गाजणा एंव प्रतापनगर की भदूरा पट्टी के दर्जनाें गांवाें के लाेगाें काे लाभ मिलेगा . कथावाचक लाेकेंद्र व्यास, ग्राम प्रधान राेशन लाल, नत्थी सिह पाेखरियाल, पूर्व सैनिक देव सिह पाेखिरियाल, शाैरभ रावत, रामप्यारी देवी ,रूकमा देवी, रतन सिह सराेला, राम सिह पाेखरियाल,गजेंद्र पाेखरियाल, जबर सिह, धनपाल सिह ,माेर सिह, सत्ये सिह, शूरवीर सिह ,साेबन दास आदि पांडव लीला मे उपस्थित थे।