देहरादून : छोटी दिवाली पर 23 अक्टूबर को केदारनाथ धाम पहुंच सकते हैं पीएम नरेंद्र मोदी. मोदी का यह दौरा अभी प्रस्तावित है। प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री 23 अक्टूबर को केदारनाथ जाएंगे. इसके साथ ही वह धाम में मास्टर प्लान के तहत चल रहे कार्यों का भी जायजा ले सकते हैं. अभी हाल ही में मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केदारनाथ में चल रहे कार्यों की समीक्षा की.

इस दौरे को लेकर शासन स्तर पर पीएमओ से संपर्क किया जा रहा है. प्रशासन भी स्थानीय स्तर पर तैयारी में जुटा है। बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति भी अपने स्तर पर सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी है। बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि अभी प्रधानमंत्री मोदी के केदारनाथ आने की संभावना ही है. बावजूद इसके मंदिर समिति ने अपने स्तर पर सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

अभी हाल ही में मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केदारनाथ में चल रहे कार्यों की समीक्षा की.बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति भी अपने स्तर पर सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी है।