Hero VIDA : हीरो मोटोकॉर्प ने शुक्रवार को अपने ईवी ब्रांड वीड़ा के तहत पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है । इसे वीरा वी1 प्रो और वी1 प्लस वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है। वी1 प्लस की एक्स-शोरूम कीमत 1.45 लाख रुपये और प्रो की 1.59 लाख रुपये रखी गई है। इस स्कूटर की बुकिंग 10 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। आपको बता दें कि इस स्कूटर के साथ वीड़ा प्लेटफार्म और वीडा सर्वसिस भी लॉन्च की गई है। इन दोनों स्कूटरों की स्पीड 80 किमी प्रति घंटा होगी, वही फास्ट चार्जिंग में 1.2 किमी/मिनट का समय लगेगा।

बाजार में धूम मचाएगा यह इलेक्ट्रिक स्कूटर

वी1 प्रो 0 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 3.2 सेकेंड में और प्लस 3.4 सेकेंड में हासिल कर लेगा। एक बार चार्ज करने पर आप V1 को 165 किलोमीटर की रेंज तक चला सकते हैं। वही V Plus की रेंज 143 किमी की होगी।

कंपनी के सीईओ पवन मुंजाल ने लॉन्च इवेंट की जानकारी देते हुए बताया कि जब ये प्रोडक्ट बनाया जा रहा था तभी उन्होंने सोचा था कि ये सिर्फ एक नया प्रोडक्ट नहीं होगा. प्रोडक्ट से परे सोचना था, प्लेनेट के बारे में सोचना था।

इसका नाम वीडा कैसे पड़ा?

सुबह सैकड़ों नाम सोचने के बाद जब वह एक दोस्त से बात कर रहे थे, इस दौरान उन्होंने वीडा नाम सुझाया, जिसका अर्थ है जीवन। हीरो मोटोकॉर्प की एथर एनर्जी के साथ भी साझेदारी है, जो अपने चार्जिंग नेटवर्क और उपकरणों की पेशकश कर सकती है।

हाल ही में हीरो की ओर से एक ट्वीट भी किया गया था, जिसमें लिखा गया था कि आप अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को घर पर, पार्किंग में और पब्लिक चार्जिंग स्टेशनों पर भी चार्ज कर सकेंगे।