देहरादून, : राष्ट्रीय सरस मेले में चौथे दिन रविवार को भारी भीड़ देखने को मिली. इस दौरान शहर के लोगों ने मेले में इस्तेमाल होने वाले उत्पादों को खूब पसंद किया. इस मौके पर लोक गायक मंगलेश डंगवाल के गानों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया.
रविवार को सरस मेले में छुट्टी के दिन बड़ी संख्या में लोगों ने आकर जमकर लुत्फ उठाया और जमकर खरीदारी की. शाम को लोक गायक मंगलेश डंगवाल के गानों ने समा बांध दिया। उपस्थित जनों ने जमकर आनंद उठाया।

जिलाधिकारी सोनिका रविवार को राष्ट्रीय सरस मेले में पहुंची और विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्टालों पर लगे उत्पादों को खरीदा। देश के 20 राज्य उत्तराखंड, बिहार, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, मेघालय, पंजाब, त्रिपुरा, पुडुचेरी, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, गुजरात, केरल, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र मेले में भाग लिया।
मेले में जिला प्रशासन, निगम देहरादून एवं वेस्ट वारियर्स संगठन की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा की ओर से लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक बैन की जानकारी दी गई. गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी 11 अक्टूबर को शाम छह बजे राष्ट्रीय सरस मेले में प्रस्तुति देंगे।

