टिहरी जिले के जौनपुर विकासखंड के यमुना पुल में तीन सौ मेगावाट की बहुउद्देशीय लखवार बांध समिति की बैठक पूरे क्षेत्र से विस्थापित काश्तकारों की उपस्थिति में हुई. अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष बचन सिंह पुण्डीर ने की। इस बैठक में सभी काश्तकार, गणमान्य व्यक्ति एवं विस्थापित क्षेत्र के पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.
बैठक के दौरान आज तक की आय-व्यय के साथ-साथ काश्तकारों के मुद्दों की विस्तृत चर्चा हुई। इसके साथ ही प्रतिबंधित एवं विस्थापित क्षेत्र में रहने वाले लोगों की ओर से काश्तकारों के अधिकारों की मांग करते हुए पत्र लिखा गया और शीघ्र ही धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पवार के नेतृत्व में समिति का एक दल मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा. 19 सूत्रीय मांगों पर चर्चा की गई है।

इसके अलावा, बांध के प्रभावित क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़कों से झील के भविष्य के निर्माण के कारण, क्षेत्रीय यातायात प्रतिबंधित हो जाएगा। मसूरी से नैनबाग , नैनबाग से विकासनगर , के संबंध में विधायक धनौल्टी , सचिव लोक निर्माण विभाग , उत्तराखंड शासन एव मुख्य अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग देहरादून एव प्रबंध निदेशक उत्तराखंड जल विद्युत निगम से वार्ता की जाएगी।
इस दौरान समिति के संयोजक डॉ वीरेंद्र सिंह रावत , उपाध्यक्ष अनिल संदीप चौहान , शरण सिंह पवार , महिपाल सजवाण , जोत सिंह रावत , महासचिव जितेंद्र सिंह चौहान , सरदार सिंह मल , रामचंद्र सिंह रावत , गोपाल सिंह , सुरेश राणा आदि के साथ साथ अनेक जनप्रतिनिधि एव बांध प्रभावित काश्तकार उपस्थित थे

