सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव अब हमारे बीच नहीं रहे है. मुलायम सिंह यादव ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सुबह 8:16 बजे अंतिम सांस ली। मुलायम सिंह यादव को 22 अगस्त को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 1 अक्टूबर की रात को आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। मेदांता के डॉक्टरों का पैनल मुलायम सिंह यादव का इलाज कर रहा था।

मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंच गए हैं. इस दौरान अस्पताल में राम गोपाल यादव, प्रतीक यादव और धर्मेंद्र यादव समेत परिवार के कई सदस्य मौजूद हैं.

मुलायम सिंह यादव 82 साल के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मुलायम सिंह यादव को सीने में संक्रमण, यूरिन इन्फेक्शन और सांस लेने में तकलीफ के चलते गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश यादव ने ट्विटर पर लिखा कि, ‘मेरे आदरणीय पिता और सभी के नेता नहीं रहे – श्री अखिलेश यादव।’