संजय डोभाल विधायक यमुनोत्री के साथ हमारा एक शिष्टमंडल नई- दिल्ली में नितिन गड़करी केंद्रीय मंत्री (सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग) से मुलाकात की और निकट भविष्य में लखवाड़ बांध बनने के बाद, बाँध के डूब क्षेत्र से यमुनाघाटी की जीवन रेखा कहे जाने वाले दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों हर्बटपुर से बड़कोट (N.H.507) एवं मसूरी-चकराता- त्यूणी(N.H.707) के कुछ भाग के जलमग्न हो जाने पर छःविकासखन्डों (जौनपुर,नौगांव,पुरोला,मोरी,चकराता और कालसी) के लोगो तथा चारों धामों एवं यमुनाघाटी के पर्यटक स्थलों पर आने वाले तीर्थयात्रियों/पर्यटकों को आवागमन की होने वाली दिक्कतों/परेशानियों से अवगत कराया तथा विस्तार से इस सन्दर्भ में चर्चा की।
नितिन गडकरीजी द्बारा अपने मंत्रालय के उच्च अधिकारियों को बुलाकर इस पर तुरंत कार्यवाही करने तथा दोनों राष्ट्रीय राजमार्गों के नया समरेखण(एलाइमेन्ट) करने, ताकि पूरे क्षेत्र का सुगम और सरल आवागमन बना रहे और साथ ही जल्द ही एक अत्यंत महत्त्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय राजमार्ग के उच्च अधिकारियों,उत्तराखंड जल विद्युत निगम के अधिकारियों,क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों तथा लखवाड़ बाँध प्रभावितों के साथ करने के निर्देश दिए। प्रतिनिधिमंडल में श्री डा• विरेंद्र सिंह रावत जी,श्री अजवीन पंवार जी,श्री संजय थपलियाल जी आदि गणमान्य लोग सम्मिलित थे ।

