टिहरी : थौलधार प्रखंड के, ग्राम पंचायत मजखेत के दोनों राजस्व गांव मजखेत और थिराणी के सभी 85 परिवारों को रविवार को पोर्टेबल कूड़ेदान वितरित किए गए. ग्राम पंचायत मजखेत के ग्राम प्रधान एवं टिहरी के जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह राणा ने कहा कि ग्राम पंचायत को साफ सुथरा रखने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका सुनिश्चित हो तभी हम गांव को सही मायने में स्वच्छ रखकर बीमारियों से दूर रह सकते हैं । और सरकार देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को भी पूरा कर सकती है.
प्रधान संगठन के जिला संरक्षक देवचंद रमोला ने प्रधान राणा की कार्यशैली और जनसेवा की भावना की प्रशंसा करते हुए कहा कि अन्य जनप्रतिनिधि भी उनसे प्रेरणा लें. प्रधान राणा ने सभी ग्रामीणों से गांव में साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया. उसके बाद सभी ग्रामीणों ने गांव में स्वच्छता अभियान के तहत गलियों की सफाई में अहम भूमिका निभाई.

