गरखेत : आज राजकीय इंटर कॉलेज गरखेत में अभिभावक शिक्षक संघ की बैठक आयोजित हुई। गर खेत स्थित राजकीय इंटर कॉलेज विद्यालय भवन में संचालित राजकीय इंटर कॉलेज गरखेत में आयोजित अभिभावक शिक्षक संघ (पीटीए) की बैठक में श्यामचंद सिंह सजवान ग्राम बिच्छू उपाध्यक्ष पद पर , सुनील प्रधानाचार्य , सचिव पद पर देश कुमार ,कल्याण प्रवक्ता एवं सदस्य गुरबीर पवार ,अर्जुन पवार बिंद्रा देवी अमरनाथ अध्यापक श्री कोटनाला प्रवक्ता जी को सर्व समिति से कार्यकारिणी का गठन किया गया ।

इसके अलावा जसवीर सिंह कैंतूरा ग्राम चलोगी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर अनेक लोग मौजुद रहे, वही अध्यक्ष पद पर चुने गए श्याम सिंह पंवार ने कहा है की हम लोग इण्टर कॉलेज ओर शिक्षा के सुधार के लिए काम करेंगे, उन्होंने कहा है की में अपनी ओर से पूरी कोशिश करूंगा की हमारे कॉलेज में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सके।