हिमाचल : बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 62 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक मंगलवार को दिल्ली में हुई. जिसमें विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर मंथन हुआ था, जिसके बाद यह सूची जारी की गई है. सोमवार को दिल्ली में हिमाचल बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक भी हुई. (भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक)


दो डॉक्टरों को टिकट- बीजेपी ने इस बार दो डॉक्टरों को टिकट दिया है. चंबा जिले की भरमौर सीट से आईजीएमसी के न्यूरोसर्जन डॉ जनकराज को टिकट दिया गया है जबकि सोलन सीट से डॉ राजेश कश्यप एक बार फिर चुनाव लड़ेंगे. (हिमाचल भाजपा उम्मीदवारों की सूची जारी)


अनी, भरमौर और करसोग से मौजूदा विधायकों के टिकट काटे गए हैं। वहीं शिमला शहरी विधानसभा सीट से कैबिनेट मंत्री सुरेश भारद्वाज की जगह संजय सूद को टिकट दिया गया है. सुरेश भारद्वाज को कसुम्पटी से टिकट दिया गया है. वहीं, कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर का टिकट धर्मपुर से काटा गया है, इस सीट से महेंद्र सिंह के बेटे रजत ठाकुर ने पार्टी का टिकट दिया है.
बीजेपी ने चेतन बरागटा और रजत ठाकुर को भी टिकट दिया है. ठियोग से शशिबाला को टिकट दिया गया है. धर्मशाला से मौजूदा विधायक विशाल का टिकट काट दिया गया है। कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए पवन काजल और लखविंदर राणा को भी बीजेपी ने टिकट दिया है .

